Skip to main content

पुरुष शर्ट के बटन हमेशा दायी तरफ क्यों होती है और औरतो के शर्ट के बटन बायीं तरफ क्यों होता है ?

पहला तर्क

पहला तर्क लोग देते हैं कि पहले अमीर आदमी ही शर्ट पहनते थे और वे अपने कपड़े खुद पहनते थे, जबकि अमीर महिलाएं शर्ट खुद नहीं पहनती थीं। उन्हें पहनाने के लिए नौकरानी हुआ करती थी। इस कारण से नौकरानी अपने सीधे हाथ से बाईं ओर लगे शर्ट के बटन को आसानी से लगा पाती थी।

दूसरा तर्क

दूसरा तर्क दिया जाता है कि पुरूषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इस कारण से उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

तीसरा तर्क

तीसरा तर्क दिया जाता है कि पहले पुरूषों और महिलाओं के कपड़ों में कई विभिन्नताएं होती थी। इसलिए पुरूषों और महिलाओं के शर्ट एक जैसे नहीं दिखें। इसके लिए थोड़ा सा अंतर रखा जाता था। जो आज भी किया जा रहा है।

चौथा तर्क

चौथा तर्क दिया जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े चलाती थीं। इस कारण से हवा से उनकी शर्ट ना खुले इसके लिए वो बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनने लगीं। बाद के समय में भी यहीं थ्योरी बरकरार रही और महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ ही लगने लगे।

पांचवा तर्क

पांचवा तर्क ये भी दिया जाता है कि पुरुषों का काम युद्ध लड़ना होता था। वो अपने दाहिने हाथ में तलवार पकड़ते थे और बाएं हाथ से कपड़े बदलते थे। इसलिए उनकी शर्ट की बटन दाहिनी तरफ लगाए गए। जबकि महिलाएं अपने बच्चों को बाएं हाथ से पकड़ती थीं, जिससे दूध पिलाते टाइम वो दाहिने हाथ से अपने कपड़े ठीक कर सकें। इसलिए उनकी शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाए गए।

छठा तर्क

छठा और अंतिम तर्क कुछ इतिहासकार देते हैं। उनके अनुसार, महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन महिलाएं उनके इस अंदाज का मजाक उड़ाने लगी थी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को रोकने के लिए कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने के आदेश दे दिए।

Comments

Popular posts from this blog

अगला आइंस्टीन कौन होगा?

यह एक अच्छा प्रश्न है। शायद प्रश्नकर्ता जानना चाहता है कि भविष्य में कौन सा वैज्ञानिक आइंस्टीन जैसी छाप छोड़ेगा। वैसे मुझे अभी फिलहाल तो नही लगता कोई भी वैज्ञानिक उनके जैसी थ्योरी सिद्ध कर पायेगा। लेकिन कुछ भौतिक वैज्ञानिक है जो काफी प्रभावशाली है। इस प्रश्न के जवाब में सबका अपना मत हो सकता है जैसे कि मिचिओ काकू ( Michio_Kaku ) जो अभी स्ट्रिंग थ्योरी पर काम कर रहे है या एडवर्ड वीटेन ( Edward_Witten  ) जिनकी रैसर्च स्टीफ़ेन हाकिंग के बराबर है। लेकिन फिर भी मेरा वोट होगा-  Sabrina Gonzalez Pasterski [1] इनकी शक्ल पर न जाये, ये मॉडलिंग नही करती। केवल भौतिकी पढ़ती है। ये वो है जिनकी तारीफ स्टीफ़ेन हाकिंग नही करते थकते थे। पिछले कुछ सालों में भौतिकी की दुनिया में तूफान लायी है। इनकी उम्र अभी सिर्फ 24 वर्ष है। सिर्फ 21 वर्ष की उम्र में इन्होंने अपनी भौतिकी में मास्टर डिग्री MIT में टॉप करके की और फिलहाल हावर्ड विश्विद्यालय में हाई लेवल एनर्जी में पीएचडी कर रही है। इसके अलावा ये वो है - जिनका ब्लैक होल पर लिखा रैसर्च पेपर वैज्ञानिक स्टीफ़...
किस तरह से रूस सारी दुनिया से अलग है? पुरू कुमार रॉय (Puroo Kumar Roy) , जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बेघर भिखारी (2017 - अभी तक) 9 सितंबर को अपडेट किया गया रूस अपनी काफी सारी अजीब, अनोखी और दिलचस्प बातों के लिए दुनिया से अलग है। मैं धीरे धीरे इंटेंसिटी बढ़ाता जाऊंगा। रूस में 2011 से पहले बियर को अल्कोहल नहीं माना जाता था, और उन पर कहीं पर भी पाबंदी नहीं लगती थी। यहां तक कि बच्चे भी बियर पी सकते थे। रूस के अमीर नागरिक अक्सर इधर उधर जाने के लिए नकली एंबुलेंस मंगवा लेते हैं ताकि जल्दी पहुंच सके। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्टेट आर्ट म्यूजियम नाम का एक एग्जीबिशन वाला म्यूजियम है जिसकी रखवाली इंसान नहीं बल्कि बिल्लियां करती हैं। रूस में कुल मिलाकर 65 अनुसूचित भाषाएं हैं (जैसे भारत में 18 हैं)।   लेकिन रूसी वहां की राष्ट्रीय भाषा है।
अधिकतर छाते (umbrella) काले रंग के क्यों होते है अधिकतर छाते काले रंग के इसलिए होते हैं क्योंकि बारिश के समय काले रंगों के छाते जल्दी सूख जाते हैं । इसका कारण है - काले कपड़े अन्य रंगों के कपड़ों की तुलना में ज्यादा गर्मी को अवशोषित करते हैं इसलिए इनमें वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज होती है । दूसरा कारण यह है कि अन्य कपड़ों की तुलना में काले कपड़े सूर्य से उत्सर्जित परा बैगनी किरणों को सबसे ज्यादा अवरुद्ध करते हैं लगभग 90% तक। तीसरा कारण यह भी हो सकता है कि अंग्रेज काले कपड़े को अपने पहनावे में अत्यधिक महत्व देते थे । और फैशन परस्त होने के कारण काले छाते उनके पहनावे से मिलते - जुलते थे । इसलिए काले छाते का प्रयोग उनके फैशन का हिस्सा होगा ।वहीं से काले छाते का चलन बढ़ा होगा जो आज तक दिख रहा है