अब तक मैं जितने लोगों से मिला हूँ, अधिकतर लोगों को decibel के बारे में गलतफहमी होती है। शुन्य डेसिबेल का मतलब सन्नाटा नहीं होता।
हम नेगेटिव decibel भी जा सकते हैं। अगर हम इसको ग्राफ में प्लाट करें तो इस तरह का दिखाई देगा।
[स्रोत :[1]]
लोगों की जानकारी के लिए :
- अगर कोई फुसफुसा कर हमारे कान में कुछ कहता है तो लगभग २० डेसिबेल हुआ।
- जब हम सांस लेते हैं तो १० डेसिबेल के लगभग है
- कुछ लोग -९.५ डेसिबेल तक सुन सकते हैं। यह ध्वनि की फ्रीक्वेंसी पर आधारित है। अधिकतर लोग शून्य डेसिबेल से कम नहीं सुन सकते। [2]
- नीचे हर फ्रीक्वेंसी और डेसिबेल का उम्र और लिंग के हिसाब से ग्राफ है। इसको सुनने की सीमा कहते हैं।
- हवा के अणुओं को टकराने की आवाज -२४ डेसिबेल है।
माइक्रोसॉफ्ट ने एक लैब बनाया है और इसमें -२०.६ डेसिबेल से ज्यादा की कोई ध्वनि नहीं है। यह इतना शांत है कि खुद अपनी शरीर की हड्डियों की खड़खड़ाहट सुन सकते हैं। यह विश्व की सबसे शांत जगह है अब तक की।
- Get link
- X
- Other Apps
Labels
Physics
Labels:
Physics
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment