Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2018
ध्वनि/शोर की ईकाई है डेसिबल, क्या शांति की भी कोई इकाई है? अब तक मैं जितने लोगों से मिला हूँ, अधिकतर लोगों को decibel के बारे में गलतफहमी होती है।  शुन्य डेसिबेल का मतलब सन्नाटा नहीं होता। हम नेगेटिव decibel भी जा सकते हैं। अगर हम इसको ग्राफ में प्लाट करें तो इस तरह का दिखाई देगा। [स्रोत : [1] ] लोगों की जानकारी के लिए  : अगर कोई फुसफुसा कर हमारे कान में कुछ कहता है तो लगभग २० डेसिबेल हुआ। जब हम सांस लेते हैं तो १० डेसिबेल के लगभग है कुछ लोग -९.५ डेसिबेल तक सुन सकते हैं। यह ध्वनि की फ्रीक्वेंसी पर आधारित है। अधिकतर लोग शून्य डेसिबेल से कम नहीं सुन सकते।  [2] नीचे हर फ्रीक्वेंसी और डेसिबेल का उम्र और लिंग के हिसाब से ग्राफ है। इसको सुनने की सीमा कहते हैं। [3] हवा के अणुओं को टकराने की आवाज  -२४  डेसिबेल है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक लैब बनाया है और इसमें -२०.६ डेसिबेल से ज्यादा की कोई ध्वनि नहीं है। यह इतना शांत है कि खुद अपनी शरीर की हड्डियों की खड़खड़ाहट सुन सकते हैं। यह विश्व की सबसे शांत जगह है अब तक...
अधिकतर छाते (umbrella) काले रंग के क्यों होते है अधिकतर छाते काले रंग के इसलिए होते हैं क्योंकि बारिश के समय काले रंगों के छाते जल्दी सूख जाते हैं । इसका कारण है - काले कपड़े अन्य रंगों के कपड़ों की तुलना में ज्यादा गर्मी को अवशोषित करते हैं इसलिए इनमें वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज होती है । दूसरा कारण यह है कि अन्य कपड़ों की तुलना में काले कपड़े सूर्य से उत्सर्जित परा बैगनी किरणों को सबसे ज्यादा अवरुद्ध करते हैं लगभग 90% तक। तीसरा कारण यह भी हो सकता है कि अंग्रेज काले कपड़े को अपने पहनावे में अत्यधिक महत्व देते थे । और फैशन परस्त होने के कारण काले छाते उनके पहनावे से मिलते - जुलते थे । इसलिए काले छाते का प्रयोग उनके फैशन का हिस्सा होगा ।वहीं से काले छाते का चलन बढ़ा होगा जो आज तक दिख रहा है 
किस तरह से रूस सारी दुनिया से अलग है? पुरू कुमार रॉय (Puroo Kumar Roy) , जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बेघर भिखारी (2017 - अभी तक) 9 सितंबर को अपडेट किया गया रूस अपनी काफी सारी अजीब, अनोखी और दिलचस्प बातों के लिए दुनिया से अलग है। मैं धीरे धीरे इंटेंसिटी बढ़ाता जाऊंगा। रूस में 2011 से पहले बियर को अल्कोहल नहीं माना जाता था, और उन पर कहीं पर भी पाबंदी नहीं लगती थी। यहां तक कि बच्चे भी बियर पी सकते थे। रूस के अमीर नागरिक अक्सर इधर उधर जाने के लिए नकली एंबुलेंस मंगवा लेते हैं ताकि जल्दी पहुंच सके। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में स्टेट आर्ट म्यूजियम नाम का एक एग्जीबिशन वाला म्यूजियम है जिसकी रखवाली इंसान नहीं बल्कि बिल्लियां करती हैं। रूस में कुल मिलाकर 65 अनुसूचित भाषाएं हैं (जैसे भारत में 18 हैं)।   लेकिन रूसी वहां की राष्ट्रीय भाषा है।
जापान में 5वीं का बच्चा सोच लेता हैं कि उसे आगे भविष्य में क्या करना है, वहीं भारत में हम 12वीं तक नहीं सोच पाते कि आगे हमें क्या करना हैं, इसकी क्या वजह हो सकती है? क्षमा चाहता हूँ, मैं जापान गया हूँ, वहां के विद्यालय देखे है, बच्चों की मासूमियत देखी है , शिक्षको का उन्नत व्यव्हार भी देखा है | जापान में बच्चे पांचवी कक्षा में कार्टून, खेल कूद, पॉवर रेंजर इत्यादि की दुनिया में ही रहते है | जैसा एक स्वस्थ बच्चा हर एक देश में होता है , ठीक वैसे ही | वो बच्चे समय से पहले बूढ़े नहीं होते| जापान की संस्कृति में बच्चो के बचपने को काफी प्यार दिया जाता है | ये सिर्फ भारतीय बच्चो को ताना मारने, नीचा दिखाने के लिए कहा जाता है की पांचवी में जापान का बच्चा भविष्य निर्धारण कर लेता है, जो की हकीकत नहीं है | ठीक उसी तरह जैसे पडोसी के बच्चे से अपने बच्चों की तुलना की जाती है | जापान में शिक्षण व्यवस्था भारत से उन्नत हो सकती है , लेकिन बच्चे बच्चे ही रहते है | मैं भी बच्चा था, पांचवी कक्षा में WWE का पहलवान बनना चाहता था | मेरे शिक्षक हमें यह कह...

अगला आइंस्टीन कौन होगा?

यह एक अच्छा प्रश्न है। शायद प्रश्नकर्ता जानना चाहता है कि भविष्य में कौन सा वैज्ञानिक आइंस्टीन जैसी छाप छोड़ेगा। वैसे मुझे अभी फिलहाल तो नही लगता कोई भी वैज्ञानिक उनके जैसी थ्योरी सिद्ध कर पायेगा। लेकिन कुछ भौतिक वैज्ञानिक है जो काफी प्रभावशाली है। इस प्रश्न के जवाब में सबका अपना मत हो सकता है जैसे कि मिचिओ काकू ( Michio_Kaku ) जो अभी स्ट्रिंग थ्योरी पर काम कर रहे है या एडवर्ड वीटेन ( Edward_Witten  ) जिनकी रैसर्च स्टीफ़ेन हाकिंग के बराबर है। लेकिन फिर भी मेरा वोट होगा-  Sabrina Gonzalez Pasterski [1] इनकी शक्ल पर न जाये, ये मॉडलिंग नही करती। केवल भौतिकी पढ़ती है। ये वो है जिनकी तारीफ स्टीफ़ेन हाकिंग नही करते थकते थे। पिछले कुछ सालों में भौतिकी की दुनिया में तूफान लायी है। इनकी उम्र अभी सिर्फ 24 वर्ष है। सिर्फ 21 वर्ष की उम्र में इन्होंने अपनी भौतिकी में मास्टर डिग्री MIT में टॉप करके की और फिलहाल हावर्ड विश्विद्यालय में हाई लेवल एनर्जी में पीएचडी कर रही है। इसके अलावा ये वो है - जिनका ब्लैक होल पर लिखा रैसर्च पेपर वैज्ञानिक स्टीफ़...
एक राजा था, बहादुर, निडर। मस्त रहता था, खूब उसके यार दोस्त, सबसे उसका प्रेम। अड़ोसी-पड़ोसी राज्य उससे बहुत जलते थे, अक्सर जो लोग मस्त होते हैं, उनसे लोग जलने लगते हैं क्योंकि चाहते वो भी हैं कि काश हम भी ऐसे ही मस्त हो पाते। पर वो मस्ती उनको भी उपलब्ध होती नहीं है, तो वो जलन का रूप ले लेती है। तो लोग जलने लगे। उन्होंने बड़ी कोशिश की कि इसको हरा दें, इसका राज्य हड़प लें, पर इसकी मौज कोई फर्क नहीं ला पाये। अक्सर तो वो लड़ाईयों में हारता नहीं, और जब कभी हार भी जाता तो यह पाया जाता कि हार कर भी इसकी मौज पर कोई अंतर पड़ा ही नहीं। इसके राज्य का नुकसान हो गया, इसके रूपये-पैसे का नुकसान हो गया, इसकी सेना का नुकसान हो गया पर फिर भी इसकी मौज पर कोई अंतर नहीं पड़ा। लोग बड़े परेशान हो गए कि हम कुछ भी करें, यह मस्त ही है।  उन्होंने एक आख़िरी चाल चली। उन्होंने एक जादूगर को बुलाया और कहा कि कुछ करो। जादूगर ने कहा कि बड़ा आसान है। यह पानी है, यह उसको पिला दीजिये। यह पानी पिलाते ही वो यह भूल जाएगा कि वो राजा है। राजा होते हुए भी वो यह भूल जायेगा कि वो राजा है, उसे लगने लगेगा कि वो एक भिखारी है। उस...

वो क्या है जो भारत को दुनिया के बाकी हिस्सों से एक अलग देश बनाता है?

वो क्या है जो भारत को दुनिया के बाकी हिस्सों से एक अलग देश बनाता है? हम भारतीय बोलने में ज्यादा विश्वास रखते है और काम करने में कम। हमारे पास किसी इतना फ़ालतू समय होता है की अगर कही गड्ढा भी खुद रहा होता है तो हम घंटों तक उसे देखते रहेंगे पर अगर कहीं कोई काम पड़ जाए तो काम चोर हो जाते है। दूसरों पर बैठे बैठे टिप्पणिया करना पसंद है हमें। हम किसी कोई भी मुफ्त में सलाह देना पसंद करते है, पर ये नहीं चाहते के कोई हमें सलाह दे। टीवी पर बैठे जब कोई छेड़छाड़ की खबर सुनते है तो गुस्सा हो जाते है पर जब सामने ऐसी घटना होती है तो हम चुप हो कर बैठ जाते है। पर अच्छी बातें भी है हमारे हिन्दुस्तान में बच्चे आज माता पिता के साथ रहना पसंद करते है। जो विदेशो में जल्दी देखने को नहीं मिलता, दूसरों की मदद करने को तैयार भी रहते है।

विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्द 70 अनमोल विचार

Hind i Quotes : 1-    सितारों के अन्दर इतनी शक्ति नहीं  जो हमारे जीवन का फैसला कर सकें, बल्कि हमारा भाग्य खुद हमारे हाथों में है. Hindi Quotes : 2-     नाम में रखा  क्या  है, अगर हम गुलाब के फूल को किसी और नाम से पुकारें तो वो वैसी  ही खुशबू  जैसी उसकी खुशबू हैं. . Hindi Quotes : 3-     नर्क खाली  है और सारे राक्षस यहीं पर हैं . . Hindi Quotes : 4-     मेरी सहायता या उपहार अथाह  समुद्र की तरह अनंत है और मेरा प्रेम भी.  मैं जितना भी तुम्हे दूंगा  उतना ही हम दोनों को  मिलता जायेगा . . Hindi Quotes : 5-     अपने लिए  दूसरों से मदद की उम्मीद रखना ही सारी  बुराईयों  का जड़ है . . Hindi Quotes : 6-     छोटी सी   एक   मोमबत्ती का प्रकाश कितनी दूर तक जाता है. इसी तरह इस बुरी दुनिया में एक अच्छाई कुछ समय तक ही प्रकाशमान  रह पाती है . . Hindi Quotes : 7-     खाली बर्तन ही सबसे सबसे ज्यादा  शोरगुल मचाते हैं . . Hindi...